ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्ञानवापी मस्जिद पर मौलाना शहाबदुद्दीन की चेतावनी : दूसरी मस्जिद पर हमला हुआ तो खामोश नहीं बैठेंगे मुसलमान

वाराणसी (मानवीय सोच)  ज्ञानवापी मस्जिद के मामले को लेकर बरेलवी धर्मगुरू मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने खुलकर बोला है। उन्होंने कहा कि इस मामले को तूल देकर माहौल बिगाड़ा जा रहा। मौलाना ने ताजमहल के मुद्दे को भी बेवजह का मामला बताया है। सुन्नी बरेलवी मसलक के ऑल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव  मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनके मुताबिक बनारस की ऐतिहासिक ज्ञानवापी मस्जिद मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर ने बनवाई थी ये सरासर झूठ बात है।

बताया गया कि साल 1669 के वक्फ नामा का हवाला दिया जा रहा है, मगर उसके अध्ययन से कहीं यह बात साबित नहीं होती कि मंदिर को तोड़ा गया है। चेतावनी भरे लहजे में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि दूसरी मस्जिद पर अगर हमला हुआ तो हिन्दुस्तान के मुसलमान खामोश बैठने वाले नहीं है। मौलाना के मुताबिक केंद्र सरकार ने 1991 में धर्म स्थलों से जुड़े विवादों में यथा स्थिति बनाए रखने के लिए एक कानून पार्लियामेंट में पास किया था। इस कानून में बाबरी मस्जिद मुद्दे को बाहर रखा गया था।

बताया गया कि इस कानून में स्पष्ट तौर पर यह कहा गया है कि 1947 से पहले जो धर्म स्थल जिस स्थिति में था उसी स्थिति में रहेगा। मौलाना के मुताबिक चंद फिरकापरस्त ताकतें भारत की गंगा—जमुनी तहजीब और इत्तेहाद को तोड़ने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को बाबरी मस्जिद की तरह राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है।

 

Scroll to Top