ज्ञानवापी में शिवलिंग पर डीयू के प्रोफेसर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

वाराणसी  (मानवीय सोच)  ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर डॉ. रतन लाल ने ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को लेकर बेहद घटिया टिप्पणी की। इस बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने प्रोफेसर डॉ. रतन लाल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि हिंदू कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर रतन लाल के खिलाफ धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिए एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साइबर पीएस उत्तर जिले में आईपीसी की धारा 153ए/295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल डीयू के इतिहास के प्रोफेसर डॉ. रतन लाल ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग को लेकर ऐसी बात कह दी है कि वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर शिवलिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा- यदि यह शिव लिंग है तो लगता है शायद शिव जी का भी खतना कर दिया गया था। इसके साथ फनी इमोजी भी पोस्ट की है। प्रोफेसर के इस पोस्ट के बाद उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। कई लोगों ने पोस्ट का कड़ा जवाब देते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग भी किया है।

आज नहीं हो सकी ज्ञानवापी मामले की सुनवाई
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफी सर्वे मामले में बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण स्थानीय अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। राज्य सरकार के एक पत्र में वकीलों के लिए प्रयुक्त की गई भाषा के विरोध में वकीलों ने आज हड़ताल का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *