# झांसी में 1000 फूड प्वाइजनिंग के शिकार

झांसी : (मानवीय सोच)  ग्राम वरोदा में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शनिवार को शाम सात बजे के बाद खाना खाने वाले सभी लोग बीमार हो गए। स्थित यह थी कि गांव के घर-घर में चीख-पुकार मची हुई थी। त्रयोदशी संस्कार का आयोजन करने वाले परिवार के सदस्य और खाना बनाने वाले हलवाई व उसके सहयोगियों की भी हालत बिगड़ी हुई है।

ग्राम वरोदा में पूर्व प्रधान लाखन सिंह राजपूत के यहां आयोजित त्रयोदशी संस्कार में भोजन शाम पांच बजे शुरू हो गया था। शुरुआती दो घंटों में कन्या भोज व ब्राह्मण भोज हुआ। इसके अलावा इस दरम्यान दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी भोजन किया। इन सभी की सेहत ठीक है। तबीयत उनकी खराब हुई, जिन्होंने शाम सात बजे बाद खाना खाया।