मध्यप्रदेश : (मानवीय सोच) चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में काफी खींचतान चल रही है. प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी होते ही प्रदेश में नेताओं की गुटबाजी शुरू हो गई. पार्टी ने इस सूची में कई वर्तमान विधायकों का टिकट काट कर नये लोगों का मौका दिया है. इसके बाद से प्रदेश में हंगामा मचा हुआ है. हाल ही में एक बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति का वीडियो वारयल हो रहा है
जिसमें उन्होंने अपना टिकट कटने पर भारी नाराजगी व्यक्त की है और इस दौरान वह रोते हुए भी नजर आ रहे हैं.बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति अपना टिकट कटने पर भावुक तो हुए ही बल्कि उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगा दिए. बीजेपी विधायक ने कहा कि उन्होंने पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया है.
