ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टिकैत पर स्याही फेंकने की घटना पर भड़के किसान; करनाल में प्रदर्शन

करनाल (मानवीय सोच)  किसान नेता राकेश टिकैत पर बेंगलुरू में स्याही फेंके जाने की घटना से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को करनाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य शामिल थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि टिकैत पर यह हमला कर्नाटक की भाजपा सरकार की शह पर हुआ है। इसके साथ किसानों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिला प्रशासन को पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कर्नाटक सरकार से मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों ने कहाकि यह स्याही सिर्फ टिकैत पर नहीं फेंकी गई है। बल्कि यह संपूर्ण किसान समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहाकि भाजपा शासित राज्य में इस तरह का हमला यह दिखाता है कि यह सरकार किसान विरोधी है।

तो होगा तीव्र विरोध
एक किसान नेता सुरेंदर सांगवान ने कहाकि इस मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे की एक बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि इस मामले को लेकर किस तरह का एक्शन लिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह तीव्र विरोध करेंगे।

 

Scroll to Top