उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में टीचर द्वारा बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है. यह कोई आम बच्चा नहीं बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा के दामाद परेश मिश्रा का बेटा है. सतीश चंद्र मिश्रा के दामाद ने गौतमपल्ली थाने में महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एडवोकेट परेश मिश्रा के मुताबिक उनके 10 वर्षीय बेटे रेयांश को गुरुवार को पीटी टीचर संगीता सहाय ने स्कूल में बुरी तरह से पीटा है.
परेश मिश्रा का 10 वर्षीय बेटा रेयांश लखनऊ के ला मार्टिनियर बॉयज स्कूल में पढ़ता है. जो कि कक्षा 5वीं का छात्र है.गुरुवार दोपहर 1:15 पर उसके क्लास के बच्चों की जूनियर सेक्शन की पीटी टीचर के रूम में बुलाया गया. इस दौरान टीचर ने रेयांश मिश्रा एवं तीन अन्य बच्चे अविरल, अथर्व एवं असर को अपने कमरे में ही रोक लिया. कमरे के अंदर रेयांश को बिना किसी वजह के टीचर ने छड़ी और थप्पड़ों से जमकर पीटा. साथ ही अन्य बच्चों को भी टीचर ने पीटा है.
