ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे 2016 और 2021 के टीजीटी व पीजीटी के अभ्यर्थियों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आवास का घेराव किया। जानकारी पर मंत्री खुद बाहर आईं और अभ्यर्थियों से बात की। उन्होंने पांच अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को अपने आवास के अंदर बुलाया और उनकी मांगी सुनी। अभ्यर्थियों ने उनसे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा काउंसलिंग कराकर नियुक्ति दिलाने की मांग की जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया।

अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा काउंसलिंग कराकर नियुक्ति दिलाने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने बताया कि वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में बहुत देरी की जा रही है। नियुक्ति और काउंसलिंग की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक पर छोड़ दी गई है। जिस वजह से देरी हो रही है और गड़बड़ी की भी आशंका है।

अभ्यर्थियों ने मांग की कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाए ताकि जल्द उन्हें सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनाती मिल सके। बृजेश पाठक ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Scroll to Top