ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी को पीटा ; टोल मांगने पर महिला ने दिखाई दबंगई

नोएडा : (मानवीय सोच)  टोल प्लाजा पर एक बार फिर दबंगई का वीडियो सामने आया है। जहां महिला टोल कर्मचारी को टोल मांगना इतना महंगा पड़ गया कि कार सवार महिला ने बूथ में घुसकर महिला कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला को गालियां भी दी। उसे कुर्सी से गिरा दिया।

इसके बाद टोल गेट को मोड़ दिया। जबरन गाड़ी निकालने की कोशिश की। ये पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। टोल कर्मचारी की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना दादरी लोहाली टोल प्लाजा पर सुबह करीब 11 बजे की है।

एनएच-91 के दादरी लोहाली टोल प्लाजा पर तैनात टोल कर्मचारी सोनम ने बताया,” सोमवार सुबह एक कार यूपी 16 सीवाई 0061 में सवार होकर दंपत्ति आए। जब मैंने उनसे टोल मांगा तो उन लोगों ने खुद को हृदयपुर का लोकल बता दिया। जिसपर उनसे आईडी कार्ड दिखाने की बात कही गई लेकिन उनके पास कोई भी आईडी कार्ड नहीं था।”

Scroll to Top