नई दिल्ली : (मानवीय सोच) अगर ट्रेन के ड्राइवर को झपकी आ गई तो एक डिवाइस अलर्ट कर देगी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) एक ऐसी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड डिवाइस बना रहा है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, डिवाइस ड्राइवर की पलकों के झपकने से नींद आने का (सुस्ती) पता लगा लेगी और अलर्ट साउंड कर देगी। यही नहीं, अगर ड्राइवर किसी वक्त का नियंत्रण खो जाए तो इमरजेंसी ब्रेक भी लग जाएंगे। डिवाइस को रेलवे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (RDAS) नाम दिया गया है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ये डिवाइस फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज पर है। यह ठीक तरह से काम कर रही है, ये ट्रायल्स में पता चलेगा। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की टेक्नीकल टीम इस पर काम कर रही है। उम्मीद है कि ये कुछ हफ्तों में बनकर तैयार हो जाएगी।
