लखनऊ : (मानवीय सोच) डायल-112 की 205 लड़कियों पर 24 घंटे के अंदर दूसरी FIR भी हो गई। पहला केस पुलिस ने रजिस्टर कराया। दूसरा केस नई कंपनी वी-विन लिमिटेड के परियोजना निदेशक सैयद अहमद की तरफ से हुआ। आरोप है कि इन लड़कियों की वजह से हेल्पलाइन का काम प्रभावित हुआ। ऑफर लेटर देने के बाद भी धरना दिया। उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
