बिजनौर (मानवीय सोच) जनपद में एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की हत्या के मामले में आरोपी मुनीर को 10 साल की सजा सुनाई। विवादित प्रॉपर्टी के चलते मुनीर ने तंजील अहमद की हत्या की थी। मुनीर ने तंजील अहमद को प्रॉपर्टी से हटाने के लिए 2016 में उनका खात्मा करने की ठान ली थी।
एनआई के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। गैंगस्टर एक्ट मामले में बिजनौर जनपद में कोर्ट ने आज सजा का एलान किया। साल 2016 में डिप्टी एसपी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुनीर अहमद जिले के सहसपुर का टॉप हिस्ट्रीशीटर है और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार विवादित प्रापर्टी के चलते मुनीर ने तंजील अहमद की हत्या की थी। मुनीर ने तंजील अहमद को प्रॉपर्टी से हटाने के लिए 2016 में उनका खात्मा करने की ठान ली थी। गांव के ही अपने दोस्त रेहान के साथ मिलकर मुनीर ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील की हत्या की थी।
मुनीर को मालूम था कि तंजील अहमद अपनी भांजी की शादी में स्योहारा जरूर जाएंगे। शादी के दौरान ही तंजील अहमद का मर्डर करने साजिश रची गई थी। फिलहाल आरोपी मुनीर जिला जेल में बंद है।
करोड़ों की प्रापर्टी के चलते हुआ था मर्डर
एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या दिल्ली में करोड़ों की प्रॉपर्टी और निजी दुश्मनी के कारण हुई थी। मामले में किसी भी स्तर पर जांच में आतंकियों का हाथ होने की पुष्टि नहीं हुई थी।
ऐसे रची थी हत्या की साजिश
जनपद में ही एक स्थान पर मुनीर दोस्त रेहान से मिला। मुनीर ने अपनी बाइक दूसरे दोस्त जैनी के पास खड़ी कर दी। अपना बैग भी जैनी को दे दिया और बैग से पिस्टल व रिवाल्वर निकाल ली। रेहान की बाइक से दोनों स्योहारा में जिस बैंक्वट हाल में तंजील की भांजी की शादी थी, उसके सामने एक दुकान पर आकर खड़े हो गए। दुकान से बैंक्वट हाल के अंदर तक का सब नजर आ रहा था।
रात में करीब एक बजे तंजील अहमद और उनका भाई रागिब दोनों अपनी गाड़ी से बैंक्वट हाल से निकले तो मुनीर व रेहान ने अपनी बाइक तंजील की गाड़ी के पीछे लगा ली। इसके बाद मौका पाते ही मुनीर ने गाड़ी चला रहे तंजील अहमद पर पिस्टल से गोलियां बरसा दीं।
पिस्टल से गोलियां दागने के बाद रेहान से रिवाल्वर लिया और फिर गोलियां बरसाईं। रागिब की पीछे से गाड़ी आती देख दोनों सहसपुर की ओर फरार हो गए। रेहान ने पुलिस को बताया कि जैनी से मुनीर ने अपनी बाइक, बैग लिया और रात में ही अकेला भाग निकला। दोनों अपने-अपने घर चले गए।
रेहान ने पुलिस को बताया कि तंजील ने एक बार उसकी फूफी से बदसलूकी की थी और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस वजह से वह बदले की आग में झुलस रहा था और तंजील से बदला लेना चाहता था। आज कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई, जिसके बाद मुनीर को 10 साल की सजा का एलान कर दिया।
