ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ  (मानवीय सोच)   विधान परिषद की 13 रिक्त सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और समाजवादी पार्टी (सपा) के चार उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया।

विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 2 जून को शुरू होकर 9 जून को समाप्त हुई थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने चार और भाजपा ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मश्रि ‘दयालु’, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के अलावा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कन्नौज के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे को विधान परिषद का टिकट दिया था।

वहीं मुख्य विपक्षी दल सपा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, शाहनवाज खान और पूर्व विधायक जासमीर अंसारी को टिकट थमाया था। मुकुल यादव करहल विधानसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिये छोड़ने वाले पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के पुत्र हैं। गौरतलब है कि विधान परिषद की जिन 13 सीटों के लिए चुनाव हुआ है, उनमें से अब तक भाजपा के पास तीन, सपा के पास छह, बसपा के पास तीन और कांग्रेस के पास एक सीट है। इन सदस्यों का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

 

Scroll to Top