लखनऊ : (मानवीय सोच) डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलो के सीडीओ के साथ विकास कार्यों को लेकर लखनऊ के योजना भवन में की समीक्षा बैठक। इस दौरान राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और ग्राम विकास विभाग के सभी उच्चाधिकारी रहे मौजूद। प्रदेश के अंदर जो विकास कर चल रहे है उसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
डिप्टी सीएम ने अपने समीक्षा बैठक के दौरान कहा, सरकार की योजनाएं गरीबों तक और गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जाए। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, प्रदेश में 826 विकासखंड हैं I प्रदेश के 100 विकासखंड है जो विकास की गति से पीछे छूट गए थे। उनको सरकार के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया हैं I इसको लेकर 4 सितंबर को यूपी के सभी BDO के साथ सम्मेलन किया था।और अब स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट विलेज के लिए पर हम लोग काम करेंगे।
