मेरठ : (मानवीय सोच) डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा के साथ है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिसे कांग्रेस ने रोके रखा था, अब उस महिला विधेयक को पास कर भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिया है। कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा जीत की ओर है और विपक्षियों की जमानत जब्त होगी। बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने बाईपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये सब बातें कहीं।
