लखनऊ : (मानवीय सोच) उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को लखनऊ के स्वास्थ्य महानिदेशालय में HOPE यानी हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया। इस केंद्र के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली इलाज संबंधी सभी सेवाओं की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
महानिदेशालय में बने इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में फिलहाल 54 जिलों के 107 अस्पताल की निगरानी की जाएगी। इसके लिए हर अस्पताल के 16 लोकेशन पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कमांड सेंटर में 72 मैनपावर को राउंड द क्लॉक इसकी मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया हैं।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि सरकार चिकित्सा औ स्वास्थ्य सेवाओं को विकसित करने के साथ बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। HOPE के संचालन से जिला अस्पतालों में रोजाना आने वाली समस्याओं का रियल टीम मैनेजमेंट किया जा सकेगा। मकसद मरीजों को अस्पतालों में आसानी से बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया कराना हैं। पहले फेज में इसे 54 जिलों में शुरू किया गया हैं। अगले फेज में बाकी बचे जनपदों को भी शामिल किया जाएगा।
