ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# डेंगू और वायरल फीवर का कहर : जोड़ों में दर्द, तेज बुखार

वाराणसी : (मानवीय सोच)  जिले के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी से लेकर अन्य वार्ड इन दिनों डेंगू, वायरल फीवर के मरीजों से भरे पड़े हैं। साथ ही ओपीडी में भी मरीजों की कतार लग रही है। इसमें अधिकांश मरीज तेज बुखार के साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर अब अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही दूसरे अस्पतालों से भी स्वास्थ्य टीम लगाने का निर्णय लिया गया है।

पिछले एक सप्ताह से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इधर मंगलवार को भी दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में ओपीडी से लेकर पैथालॉजी तक मरीज उमड़े रहे। किसी ने ओपीडी में दिखाया था तो किसी को इमरजेंसी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने जांच करवाने की सलाह दी थी। सामान्य दिनों में जहां पैथालॉजी में किसी तरह 100 मरीजों की जांच होती थी, वह संख्या भी बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है। डॉक्टर भी रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को दवा दे रहे हैं।

Scroll to Top