मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) एचाईवी मरीज को थप्पड़ मारने वाला आरोपी जूनियर डॉक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में है. इंदौर के एमवाय अस्पताल के निलंबित डॉक्टर ने जहरीली वस्तु खाकर जान देने की कोशिश की है. डॉक्टर द्वारा जान देने की कोशिश करने की घटना से साथी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया. डॉक्टर को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया.
सुसाइड की कोशिश करने वाले जूनियर डॉक्टर पर एक मरीज को पीटने का आरोप है. उसके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है. बीते 28 अक्टूबर को इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में अस्पताल का जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल एक बुजुर्ग मरीज को थप्पड़ मार रहा था. 55 वर्षीय मरीज का कुसूर इतना था कि इलाज के दौरान उसकी एचाईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसी बात से नाराज होकर डॉक्टर आकाश कौशल ने मरीज को पीट दिया था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एमवाय प्रबंधक ने पिटाई करने वाले आरोपी जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल को निलंबित कर दिया था. प्रबंधक ने पूरे मामले की जांच को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी थी.
