ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# डॉक्टरों और तीमारदारों में हुई जमकर मारपीट, धरने पर बैठे डॉक्टर

अयोध्या : (मानवीय सोच)  अयोध्या के जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह डॉक्टरों व मरीजों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस तीमारदारों की ओर से दो लोगों को जबरन उठाकर कोतवाली ले गई। 

घटना के मुताबिक भाजपा नेता दिनेश मिश्र निवासी मोहतिसमपुर के छोटे भाई विजनेश मिश्रा के पेट में दर्द था, उनके एक अन्य भाई दिनेश मिश्रा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। वहां किसी बात पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अनिल वर्मा व डॉक्टर फजेल अहमद अंसारी से उनका विवाद हो गया। दिनेश का आरोप है कि दोनों चिकित्सकों ने अपने स्टाफ के सहयोग से गाली गलौज करते हुए उन्हें व उनके भाई को जमकर पीटा।

वहीं दोनों चिकित्सकों का कहना है कि दोनों ने उनसे अभद्रता की, मना करने पर गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। वहीं, घटना से नाराज अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। अस्पताल के मुख्स द्रार पर ताला जड़ दिया गया। इलाज न होने पर मरीज व तीमादारों ने आक्रोश भी प्रकट किया।

Scroll to Top