ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तंत्र का सहारा लेकर ढोंगी करता था रेप

अजमेर (मानवीय सोच) राजस्थान के अजमेर जिले से एक शॉक्ड कर देने वाली खबर सामने आई है. अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने तांत्रिक विधि बता कर महिलाओं व लड़कियों को जाल में फंसा कर बलात्कार व अन्य घटनाएं करने वाले ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी है.

पुलिस को सुनाई रेप पीड़िता ने आपबीती 

मामले का खुलासा करते हुए अजमेर के एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि आदर्श नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की 19 मार्च को अपने घर से भागकर थाने पहुंची जहां उसने ढोंगी तांत्रिक बाबा के द्वारा दी जा रही यातनाएं और बलात्कार की आपबीती सुनाई. बाबा ने तांत्रिक विद्या के माध्यम से परिवार को वश में कर लिया और वह बाबा उसके साथ पहले भी दो बार बलात्कार कर चुका है. वह अब भी बलात्कार का प्रयास कर रहा है.

पुलिस को तांत्रिक विद्या में फंसाने की कोशिश

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली गुलाबी बाग निवासी राजेंद्र बाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया. उससे इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को भी तांत्रिक विद्या में फंसाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित परिवारों की पूरी जानकारी लेकर करता था गुमराह 

पूछताछ में सामने आया कि वह पहले अपने जानकारों के माध्यम से पीड़ित लोगों की पूरी जानकारी लेता और फिर परिवार को तांत्रिक विद्या की जानकारी देते हुए परेशानियों से मुक्त कराने की बात कहता था. उसके बाद उन्हें जाल में फंसाया जाता जिससे कि वह उससे प्रभावित होते और जैसा वह कहता, वैसा ही करने लगते.

घर-परिवार में नुकसान का भी दिखाता था भय 

इसी तरह की घटना उन्होंने आदर्श नगर निवासी लड़की के साथ की. उसने दिल्ली निवासी मामा से परिवार की पूरी जानकारी ली गई और फिर यहां उन्हें विभिन्न जानकारियां देते हुए तांत्रिक विधि के माध्यम से विभिन्न परेशानियों से मुक्त करने का आश्वासन देते हुए फंसाना शुरू किया. ऐसा नहीं करने पर घर-परिवार में नुकसान का भय भी दिखाया गया जिसके डर से परिवार के सदस्य उसके वश में आ गए.

ढोंगी बाबा रेप का कर रहा था प्रयास 

लड़की में भूत होने की जानकारी देते हुए उसका भूत निकालने के लिए छत के कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया लेकिन इस बार पीड़िता उसके चंगुल से छूट कर सीधे थाने पहुंच गई. उसने पूरी जानकारी पुलिस को दी.

400 के करीब महिलाओं को बना चुका है शिकार 

पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी कई बार बाबा घर आया और उसने उसके साथ बलात्कार व अय्याशी की है. फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है. इस तरह से कितने मामले अलग-अलग स्थानों पर किए गए हैं, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. अंदाजा लगाया जा रहा कि 400 के करीब महिलाओं को इस तरह शिकार बनाया गया है.

Scroll to Top