ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तमिलनाडु धर्मांतरण मामला में हाई कोर्ट का आदेश- छात्रा की मौत की जांच CBI करेगी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) तमिलनाडु की मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने तंजावुर में 12वीं की छात्रा की मौत के मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने 28 जनवरी को कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के बाद आत्महत्या करने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दरअसल, मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन ने लड़की के पिता की याचिका के आधार पर इस मामले को स्थानीय पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया। इस मामले में भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह धर्म परिवर्तन का मामला है और भाजपा की तरफ से सीबीआई जांच की भी मांग की गई थी। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी आत्महत्या की जांच के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की समिति का गठन किया था।

क्या था पूरा मामला
तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने नौ जनवरी को जहर खा लिया था। 19 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा ने एक वायरल वीडियो में दावा किया था कि स्कूल प्रबंधन ने उसे जबरन ईसाई धर्म स्वीकार करवाया था। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के हॉस्टल के वार्डन को गिरफ्तार किया था। इसी बीच जहर खाने के बाद उसे तंजावुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 19 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने 24 जनवरी को मौत से पहले पीड़िता की वायरल वीडियो मामले में अधिकारियों के पेश होने का आदेश दिया था। वीडियो में छात्रा ने आरोप लगाया था कि हॉस्टल में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। मामले को लेकर बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा था कि आयोग की एक टीम तंजावुर जिले का दौरा करेगी और नाबालिग छात्रा की मौत की जांच करेगी। इसके लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक से मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

इसी बीच मामले को भाजपा नेताओं ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि यह धर्म परिवर्तन का मामला है और भाजपा की तरफ से सीबीआई जांच की भी मांग की गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामली के नेतृत्व में तमिलनाडु में भाजपा नेताओं ने रविवार को अरियालुर जिले में मृतक बच्चे के परिवार से मुलाकात की थी। बैठक के बाद अन्नामलाई ने राज्य के खुफिया विभाग को अक्षम बताया था।

फिलहाल मामले की जांच अब सीबीआई को दे दी गई है। मद्रास हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद भाजपा के नेताओं ने इस मामले पर प्रतिक्रिया भी दी है। भाजपा नेता बीएल संतोष ने ट्विटर पर लिखा कि मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम। न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।

Scroll to Top