ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तमिलनाडु में टक्कर से पहले ट्रेन ने बदला था ट्रैक

चेन्नई के निकट एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकराने के एक दिन बाद, विशेषज्ञों और यूनियन नेताओं ने कहा कि डेटा-लॉगर वीडियो के अनुसार, मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मुख्य लाइन से गुजरने के लिए हरी झंडी दी गई थी लेकिन यह एक लूप लाइन पर चली गयी जिस पर पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी। ट्रेन संख्या 12578, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस, शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे तमिलनाडु के चेन्नई रेल मंडल के कावरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे नौ यात्री घायल हो गए। डेटा लॉगर एक उपकरण है जो स्टेशन क्षेत्र में अन्य चीजों के अलावा ट्रेनों की गतिविधियों और सिग्नल संबंधी पहलुओं को रिकॉर्ड करने के लिए रखा जाता है। इस डेटा लॉगर के ‘यार्ड-सिमुलेशन’ वीडियो को शनिवार सुबह से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के व्हाट्सऐप समूहों में प्रसारित किया गया है, जिससे उनका ध्यान इस दुर्घटना और 2 जून, 2023 के बालासोर ट्रेन हादसे के बीच समानता पर गया। संपर्क करने पर दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है तथा टक्कर के संबंध में कई जांच पहले ही शुरू कर दी गयी हैं। शुक्रवार देर रात जारी प्रेस बयान में रेलवे बोर्ड ने भी माना कि यात्री ट्रेन को मेन लाइन के लिए हरी झंडी दी गयी थी, लेकिन उसे एक झटका लगा और वह लूप लाइन में आ गई, जिसके कारण मालगाड़ी से टक्कर हो गई। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बोर्ड ने शनिवार को कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त विस्तृत जांच करेंगे क्योंकि उन्होंने सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा किया था। बालासोर में हावड़ा जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस को मुख्य लाइन के लिए हरी झंडी दे दी गई थी। लेकिन, पटरियों के गलत तरीके से जुड़े होने के कारण, यह लूप लाइन पर चली गयी और खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी।

Scroll to Top