ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ताजनगरी की अदिति ने यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की परीक्षा में किया टॉप

आगरा (मानवीय सोच)  ताजनगरी आगरा की बेटी अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा 17 जून को शासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में गणित विषय के सहायक प्रोफेसर के पद के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें मौनी बाबा धाम कॉलोनी, किरावली निवासी अदिति सिंह पुत्रवधू सुभाष चंद अग्रवाल ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आगरा से ही हुई है पढ़ाई

अदिति सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट कोनरेड्स इंटर कॉलेज, आगरा से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने गणित विषय में बीएससी एवं एमएससी दयालबाग शिक्षण संस्थान, आगरा से की है। वह वर्तमान में इसी संस्थान से ही डॉ. एस पी सिंह एवं डॉ. सुमिता दाहिया के निर्देशन में गणित विषय में शोध कर रही हैं।

मैनपुरी में तैनात हैं पति 

इनके पति राजीव अग्रवाल मैनपुरी जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। पिता अरविंद प्रताप सिंह एलआईसी एवं माता डॉ. ममता सिंह आगरा कॉलेज आगरा में हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद एवं अपने पति, माता- पिता, ससुरालीजनों के सहयोग को दिया है।

Scroll to Top