ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तेजतर्रार आईपीएस अफसर अभिषेक यादव होंगे मथुरा के नए एसएसपी

मथुरा  (मानवीय सोच)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर गौरव ग्रोवर का तबादला हो गया है। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले गौरव ग्रोवर को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है। उनकी मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव मथुरा एसएसपी की कमान संभालेंगे। शनिवार को आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की गई।

मथुरा के नए एसएसपी अभिषेक यादव की गिनती तेजतर्रार आईपीएस अफसरों में होती है। उन्होंने जुलाई 2019 में मुजफ्फरनगर एसएसपी का कार्यभार संभाला था। तीन साल के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर के कई बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की। कुख्यात गिरोह का सफाया किया। कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियों के हित में किए कई काम 

एसएसपी अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर में जहां कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी, तो वहीं पुलिसकर्मियों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पुलिस बैरकों से लेकर पुलिस लाइन और पुलिस दफ्तरों की काया बदल डाली। शानदार पुलिस कैफे बनवाया। पुलिसकर्मियों के लिए जिम और शानदार बैरक बनवाए। अब वह मथुरा के एसएसपी की कमान संभालेंगे।

मथुरा से गोरखपुर ट्रांसफर किए गए एसएसपी गौरव ग्रोवर 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस बनने से पहले वह पंजाब में एमबीबीएस डॉक्टर थे। एसएसपी गौरव ग्रोवर को जिस समय मथुरा भेजा गया था, उस समय मथुरा पुलिस पर एक डॉक्टर के अपहरण के मामले में बदमाशों से फिरौती को हड़पने का आरोप लगा था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा।

Scroll to Top