तेलंगाना में बैंक से 13 करोड़ रुपये मूल्य का 19 किलोग्राम सोना चोरी,

तेलंगाना के वारंगल जिले से बड़ी घटना की खबर सामने आई है जहां पर बीती रात को सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक से चोरों ने 13.6 करोड़ रुपये मूल्य के 19 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहाैल बना हुआ है आपको बताते चलें कि, पुलिस ने बताया कि चोर रायपर्ती मंडल स्थित बैंक की शाखा में गैस कटर से खिड़की काटकर घुसे और मुख्य तिजोरी से करीब 19.5 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गए। बैंक के कर्मचारियों को मंगलवार को चोरी के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बैंक के कर्मचारियों को मंगलवार को चोरी के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त पाया गया और चोर बैंक से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी ले गए। चोरों को पकड़ने के लिए चार टीम गठित की गई हैं और मामले की जांच जारी है।