ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तेलंगाना सरकार ने क्यों ठुकराया अडानी का 100 करोड़ का दान?

अमेरिकी अभियोजकों ने अडानी समूह पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं। इसके चलते तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अडानी समूह की 100 करोड़ रुपए की फंडिंग ठुकरा दी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार ने यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के लिए अडानी समूह सहित किसी भी संगठन से कोई धन या दान नहीं लिया है।

रेड्डी ने कहा, “तेलंगाना सरकार ने अडानी समूह को लिखा है कि स्किल यूनिवर्सिटी के लिए दिए गए 100 करोड़ रुपए दान को स्वीकार नहीं किया जाएगा”उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने साफ कहा है कि राज्य सरकार या केंद्र सरकार को टेंडर मंगानी चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से उचित व्यवस्थित प्रक्रिया के साथ निविदाएं आवंटित की जाएंगी।

चाहे वह अडानी, अंबानी या टाटा हों।” सीएम ने कहा, “यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी को कई कंपनियों ने फंड दिया है। इसी तरह अडानी ग्रुप ने भी 100 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है। मैं राज्य सरकार के इस फैसले को दोहराना चाहूंगा कि अडानी ग्रुप से 100 करोड़ रुपए नहीं लेंगे।”

बता दें कि 18 अक्टूबर को गौतम अडानी ने यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए रेड्डी को 100 करोड़ रुपए का चेक दिया था। इस दान की विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की थी। भाजपा और बीआरएस ने कांग्रेस पर अडानी के मामले में दो तरह की बातें करने का आरोप लगाया था। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा था, “राहुल गांधी पूरे दिन ‘अडानी अडानी’ चिल्लाते हैं।

वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आगे बढ़कर गौतम अडानी से ‘दान’ लेते हैं। अपने ही मुख्यमंत्रियों द्वारा पायदान की तरह व्यवहार किया जाना बहुत बुरा लगता होगा।” बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने कहा, “एक तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी और अडानी को ‘मोदानी’ कहते हैं। उनकी दोस्ती का विरोध करते हैं। लेकिन तेलंगाना में हम देख रहे हैं कि रेवंत और अडानी ‘रेवदानी’ हैं। राहुल गांधी और अडानी को ‘रागदानी’ भी कहा जा सकता है।”

Scroll to Top