ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तो प्राधिकरण ने बिना सर्वे बना दिया 35 करोड़ का प्रोजेक्ट

अयोध्या में जलवानपुरा मुहल्ले के जलभराव से निपटने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया 35 करोड़ का प्रोजेक्ट सवालों से घिर गया है। बिना सर्वे कराए आनन फानन में बनाए गए इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद प्राधिकरण के अधिकारियों को जवाब नहीं सूझ रहा है। मंगलवार को जल निकासी के लिए ट्रायल फेल होने के बाद इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर भी प्रश्न लगा हुआ है। हाल यह है कि स्थगन आदेश वाली भूमि पर पंप हाउस बनाने का फैसला कर लिया गया जबकि इसकी पूरी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों के पास थी।

बता दें कि बारिश में भीषण जलभराव को लेकर जलवानपुरा के बाशिंदे परेशानी झेल रहे हैं। बीते दिनों दौरे पर आए मुख्य सचिव ने जब वहां का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई तब अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा आनन फानन में 35 करोड़ का एक शानदार प्रोजेक्ट बना मुख्य सचिव को परोस दिया। यहां क्षीरसागर में उस विवादित स्थगन आदेश वाली भूमि पर पंप हाउस बनाने का फैसला किया गया जिसका मामला अदालत में विचाराधीन चल रहा है। लाख टके का सवाल यही है कि जब विवादित भूमि थी तो उसका चयन प्रोजेक्ट के लिए क्यों किया गया और तत्काल ठेका भी दे दिया गया। शासन की नज़र में बेहतर बनने के लिए प्राधिकरण के अफसरों को इतनी जल्दी थी कि प्रोजेक्ट का ले – आऊट तक नहीं तैयार किया गया। 

Scroll to Top