रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को जानवरों से बहुत लगाव है। अनंत अंबानी जानवरों की देखरेख के लिए वनतारा नाम से एक प्रोजेक्ट भी चला रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत वे जानवरों की हरसंभव मदद करते हैं। इसी लगाव के मद्देनजर अनंत अंबानी के दरियादिली देखि गई जिसमें उन्होंने एक बीमार हाथी के लिए एक पूरी टीम को जामनगर से त्रिपुरा रवाना किया। हाथियों की मदद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टरों की टीम बीमार हाथी और उसके बच्चे का इलाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मदद के लिए वंतारा की टीम ने जामनगर से त्रिपुरा तक 3500 किमी से अधिक की दूरी 24 घंटे में तय की और बीमार हाथी को बचाया।
