ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को Y कैटेगरी सिक्योरिटी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स  के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार की तरफ से ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। पूरे भारत में विवेक अग्निहोत्री जहां भी जाएंगे, उनके साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने यह भी बताया कि सीआरपीएफ के आठ कमांडो ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा में चौबीसों घंटे विवेक अग्निहोत्री में तैनात रहेंगे।

कश्मीरी पंडितों पर ढाए गए जुल्म और उनके विस्थापन पर आधारित फिल्म ‘The Kashmir Files’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, इस फिल्म को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। एक धड़ा फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है और कश्मीरी पंडितों के समर्थन में खड़ा होने की बात कर रहा है।

जबकि, दूसरा धड़ा इस फिल्म को राजनीतिक एजेंडा बता रहा है। कई राजनीतिक दल इस फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के कलाकार अनुपम खेर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी निशाना साधा जा रहा है। वहीं, दो दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला था।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग हमेशा Freedom Of Expression के झंडे लेकर घूमते हैं, वो पूरी जमात पिछले 5-6 दिनों से बौखलाई गई है। उन्होंने कहा, “फिल्म के तथ्यों, उसके आर्ट आदि के आधार पर विवेचना करने की जगह उसको डिस्क्रेडिट करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है और एक पूरा इको-सिस्टम इस काम में लग गया है।”

फिल्म 100 करोड़ की कमाई के बेहद करीब

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के दर्द को बयां करती फिल्म ‘दि कश्मीर फाइल्स‘ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कारोबार किया है। सात दिनों में इस फिल्म ने 97.30 करोड़ की कमाई कर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। गुरुवार को 7वें दिन इस फिल्म ने 18.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ये फिल्म अधिकांश थिएटर ने हाउसफुल शो के साथ चल रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक, 18 मार्च (होली) के दिन 100 करोड़ की कमाई के आंकड़े को छू लेगी।

Scroll to Top