ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दरोगा के 9534 पदों के लिए दो चरणों में होगा अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण

लखनऊ  (मानवीय सोच)  दरोगा के 9534 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (डीवीपीएसटी) दो चरणों में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तारीखों की घोषणा कर दी है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पहला चरण 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगा जबकि दूसरा चरण 4 मई से 18 मई तक होगा। रविवार को डीवीपीएसटी नहीं होगी।
भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि डीवीपीएसटी सभी जोनल मुख्यालय वाले जिलों में आयोजित होगी। जिस जोन के जिले का अभ्यर्थी है उसे अपने जोन मुख्यालय वाले जिलों में जाना होगा।

डीवीपीएसटी के लिए लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों का डीवी पीएसटी होना है उसकी सूची उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि दरोगा भर्ती के 9534 पदो के लिए भर्ती प्रक्रिया 2021 में शुरू हुई थी। इसमें नागरिक पुलिस के 9027 पद, पीएसी में प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद शामिल हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि कुल रिक्तियों के सापेक्ष साढ़े तीन गुना पुरुषों को और चार गुना महिलाओं को डीवीपीएसटी के लिए बुलाया गया है।

Scroll to Top