ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बसपा के कोर वोटरों पर सेंधमारी कर चुकी भारतीय जनता पार्टी की निगाहें अब 2024 के चुनाव पर लगी हैं. पार्टी इस वोट बैंक को सहेज कर आगे बाजी पलटने में जुटी है. इसीलिए भाजपा ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती भव्य तरीके से मनाने की रूपरेखा बनायी है. भाजपा में सरकार वापसी के बाद होने जा रहे इस खास प्रयोजन को प्रत्येक जिले और मंडल में आयोजित किया जाना है. इसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा बन गई है. इसके लिए सभी जिलों में पत्र भेजा गया है.

सभी जिलों में मनाया जाएगा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नाराण शुक्ला ने बताया कि 6 अप्रैल को सभी जिला मंडलों में स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इसके अलावा प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इसके बाद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेगें. इसके लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था गई है. कार्यक्रमों में मंत्री विधायक, सांसद समेत सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में झंडा भी लगाएंगे.

सेवा कार्य किए जाएंगे

शुक्ला ने बताया कि 14 अप्रैल भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश में हर जगह मूर्तियों की साफ-सफाई होगी. इसके बाद पुष्पाजंलि का कार्यक्रम है. सभी कार्यालयों में पुष्पाजंलि होगी. जिला स्तर पर संगोष्ठी भी होगी. प्रत्येक संगोष्ठी में अच्छी संख्या एकत्रित की जाएगी.  6 से 14 अप्रैल में समरसता सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें अलग-अलग प्रकार के सेवा कार्य होंगे. जैसे ब्लड डोनेशन, स्वास्थ्य परीक्षण, महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई, छोटे स्कूली बच्चों की स्टेशनरी वितरण इत्यादी का कार्यक्रम होगा.

माइक्रो डोनेशन अभियान

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने 6 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए नमो एप में लिंक माध्यम से 5 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक डोनेशन लिया जाएगा. इसे सूक्ष्म लेवल में लेना है. इसके लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के लक्ष्य भी तय होंगे.

Scroll to Top