प्रयागराज : (मानवीय सोच) एक दिन पहले ही प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य पुलिस की बड़ी बैठक ली थी. इसमें महिला सुरक्षा सहित कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने करने के सख्त निर्देश दिए थे. यह भी कहा गया था कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाएग
सीएम की इस बैठक के एक दिन बाद ही प्रयागराज से बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर दारोगा सहित उसके चार साथियों पर महिला ने गैंगरेप करने का आरोप लगाया है महिला का कहना है कि उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाया गया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने दारोगा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच हंडिया एसीपी कर रहे हैं.
