# दिग्गज राइटर प्रयाग राज का निधन, अनिल कपूर ने जताया शोक

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  बी-टाउन वालों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, राइटर और एक्टर प्रयाग राज का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रयाग राज ने बीते दिन यानी शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह घोड़े पर बैठे हैं और प्रयाग राज उनके साइड में खड़े हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा ‘मैं स्वर्गीय प्रयाग राज के निधन से बहुत दुखी हूं। ‘हिफाजत’ में उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी। उसकी आत्मा को शांति मिलें’।