ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली एयरपोर्ट से 45 पिस्टल बरामद, वियतनाम से भरी थी उड़ान

नई दिल्ली    (मानवीय सोच)  राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को असलहा तस्करी का फर्दाफास करते हुए 45 पिस्टल बरामद किया है। अधिकारियों ने असलहों के साथ दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। नागरिकों को पास से बरामद बंदूकें असली है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। बरामद असलहलों की जांच कर रही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बंदूकें पूरी तरह से असली लग रही हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के रूप में हुई है, जो पति-पत्नी हैं। दंपति 10 जुलाई को वियतनाम से भारत लौटा था। अधिकारियों ने जगजीत सिंह को दो ट्रॉली बैग में पिस्टल के साथ पकड़ा था, जो उसे उसके भाई मंजीत सिंह ने दिया था।

जगजीत सिंह ने वियतनाम में दिया था बैग

मनजीत सिंह को कथित तौर पर हथियारों से भरा बैग पेरिस और फ्रांस का दौरा करने वाले जगजीत सिंह ने वियतनाम में दिया है। बरामद बंदूकों की कुल कीमत 22,50,000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि इससे पहले वो तुर्की से 25 पिस्तौल भारत लाए थे। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Scroll to Top