ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली के सत्यनिकेतन में बड़ा हादसा, इमारत गिरी

दिल्ली  (मानवीय सोच)  सत्यनिकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गई है. इस इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था. 5 लोगों को मलबे से बाहर निकालने में कामयाबी मिल गई है. अभी भी कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लोगों को रस्सी की मदद से निकाला जा रहा है. मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है.

सीएम केजरीवाल ने हादसे पर जताया दुख

बता दें कि दिल्ली के सत्यनिकेतन में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ये हादसा बेहद दुखद है. जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है. मैं खुद घटना से संबंधित हर जानकारी ले रहा हूं.’

सत्यनिकेतन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. बचाव कार्य के लिए दमकल की 3 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं. सत्यनिकेतन में बिल्डिंग के मलबे से एक शख्स को जिंदा निकाला गया है. अभी कुछ और लोगों के अंदर फंसे होने की संभावना है. मलबे में दबे एक युवक को सही सलामत DFS की टीम ने निकाला है.

डेंजर जोन में थी बिल्डिंग

साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मेयर मुकेश सुर्यन ने कहा कि सत्यनिकेतन में किसी के घर में मरम्मत का काम चल रहा था. 31 मार्च को उस बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किया गया था कि बिल्डिंग डेंजर जोन में है. इसके बारे में 14 अप्रैल को पुलिस को भी सूचना दी गई थी.

Scroll to Top