ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में खौफनाक घटना , महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा नगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसके बाल काटे गए। फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उसकी आत्महत्या की वजह महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़के की खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी। लड़की के चाचा को आरोप है कि उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गए। बुधवार को करीब 12 बजे लड़की का कड़कड़डूमा से अपहरण किया गया था।

पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।’

कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करेंगे: शाहदरा डीसीपी 

घटना को लेकर शाहदरा के डीसीपी सथियासुंदरम ने कहा, ‘अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी और पीड़िता दोनों पूर्व में पड़ोसी थे। आरोपित ने आरोप लगाया है कि पिछले साल नवंबर में इस महिला की वजह से उनके बेटे ने आत्महत्या की थी। हम कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।’

डीसीपी ने आगे कहा, ‘कल हमें सूचना मिली कि कुछ महिलाओं ने एक महिला का अपहरण किया है, उसकी पिटाई की है और उसे धमकी दी है। हमने पीड़िता को आरोपी के घर से छुड़ाया। पीड़िता की काउंसलिंग और मेडिकल कराया गया। हमने कल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।’

 

Scroll to Top