ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली से देवघर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   केंद्र सरकार ने दिल्ली से देवघर के लिए फ्लाइट की शुरुआत कर दी है. शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली से देवघर के बीच विमान सेवा की शुरुआत हो गई है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने देवघर जाकर वहां के एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. पीएम मोदी ने झारखंड दौरे के दौरान देवघर को बड़ी सौगात देते हुए 16 हजार करोड़ रुपये की परियाजनाओं को शिलान्यास किया था. उन्‍होंने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया था. यह एयरपोर्ट 410 करोड़ की लागत से बना है. यह झारखंड का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है.

इसके अलावा देवघर में बने AIIMS का उद्घाटन भी पीएम ने किया था, यहां 250 बेड की सुविधा है.इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है. राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है. पिछले 8 वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयर वे, वाटरवेयस, हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है.

उन्‍होंने कहा था कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है. उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है. 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है.प्रधानमंत्री ने 401 करोड़ रुपये की लागत से 657 एकड़ भूभाग में बने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. उन्होंने नए एयरपोर्ट से विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ की देवघर-कोलकाता उड़ान को भी हरी झंडी दिखाई थी. एयरपोर्ट की 2500 मीटर लंबी हवाई पट्टी से ‘एअर बस ए320′ के विमान भी उड़ान भर सकते हैं. पीएम मोदी ने 25 मई 2018 को देवघर हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी.  नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा था कि एयरपोर्ट को आने वाले दिनों में रांची, पटना और दिल्ली से जोड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है. आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है. बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. ये जो परियोनजाएं हैं ये भले ही झारखंड से शुरू हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा. यानी ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को भी गति देंगी.कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है.बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है.

Scroll to Top