ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली से पदक लाने को दिल्ली रवाना हुए फिन स्विमिंग के खिलाड़ी

दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को यूपी की 46 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। टीम में 26 पुरुष और 20 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की रवानगी से पूर्व केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही खिलाड़ियों को किट वितरित की।उन्होंने कहा कि पिछली बार हुई चैंपियनशिप खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी खिलाड़ियों ने तैयारी की है और वे पदक के साथ ही लौटेंगे।

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने टीम की घोषणा की। इस चैंपियनशिप में चयनित उत्तर प्रदेश टीम में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, सैफई, गोरखपुर से है। पिछली तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अब तक 34 पदक अपने नाम कर चुके है। समारोह में जेएसबी हुंडई के निदेशक पंकज वर्मा, उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष रचना सिंह व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा मिश्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश यादव, अतुल त्रिपाठी, राष्ट्रीय खिलाड़ी रामदेव यादव, संजय सिंह, हरीश गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की फिन स्वीमिंग टीम
पुरुष : अर्जुन तिवारी, कमल कुमार साहनी, सत्यम साहनी, आरव यादव, जोगेंद्र प्रसाद, विनय बोस, कृष्णा यादव, निखिल मिश्रा, पीयूष कनौजिया, अभिषेक कुमार कनौजिया, सतीश कुमार यादव, आयुष चौहान, आर्यन चौहान, संचित पाण्डेय, कृष्णा चौहान, प्रिंस चौहान, अभिषेक चौहान, रोहन चौहान, अजय चौहान, अजय साहनी, रोहित कुमार बिंद, अमर अवस्थी, अंश खुराना, धीरेंद्र यादव, अनुकल्प जायसवाल, गौरव सेन गुप्ता। पुरुष टीम

कोच : जोगेंद्र प्रसाद निषाद, पुरुष टीम मैनेजर : अभिषेक पाण्डेय

महिला : अस्मी संदीप गर्ग, वनीशा साहू, वान्या साहू, अंजली, वंदना साहनी, दिव्यानी निषाद, पीहू चौहान, आलिया निषाद, अदिति सिंह, नैंसी पटेल, मासूमा फातिमा, लावण्या ढाकरे, ओजल सिंह, शिमाया सिंह, ऐश्वर्या रस्तोगी, परी तिवारी, सांची तिवारी, रूपाली गुप्ता, मुस्कान पटेल, गायत्री। महिला टीम कोच कम मैनेजर : रूपा चौरसिया यादव

Scroll to Top