ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिवाली के बाद नगर निगम कर्मी वसूल करेंगे गृहकर की पाई-पाई

बकाया गृहकर अगर नहीं जमा किया है तो तत्काल जमा कर दें। वर्ना अब कार्यवाही तय मान लें। बकाएदारों के मकान अथवा प्रापर्टी न केवल सील होगी बल्कि उनकी नीलामी कर वसूली भी की जाएगी। अब बार-बार समय नहीं मिलेगा। दिवाली के बाद नगर निगम कर्मी गृहकर की पाई-पाई वसूलने को निकलेंगे। डोर-टू-डोर जाकर दरवाजा खटखटाएंगे। बकाया गृहकर नहीं जमा किया तो मकान और दुकान सील भी करेंगे।

जिन भवनों पर एक लाख से अधिक गृहकर बकाया है और उन्हें दो साल हो गए हैं तो वह इस खबर को तत्काल संज्ञान लें और समय से पैसा जमा कर दें। नगर निगम ने बड़े बकाएदारों को फिलहाल चेतावनी नोटिस जारी कर दी है। साथ ही भवनों और प्रापर्टी पर नोटिस चस्पा करना शुरू कर दिया है। यही नहीं बकायेदारों की सूची भी समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा रही है। दिवाली के बाद गृहकर वसूली के लिए जोरदार अभियान चलेगा। इस आशय के दिशा-निर्देश महापौर सुषमा खर्कवाल ने जारी कर दिए हैं। 

जोन    भवनों की संख्या    धनराशि (रुपये)

1        23905          30,53,97,948
2        22718          11,61,60,179
3        57434          36,15,68,782
4        40693          64,12,02,541
5        29431          17,72,50,711
6        45422          18,30,13,605
7        52194          29,11,68,984
8        53032          73,94,98,936

कुल-     3,24,829       2,81,52,61,687 रुपये

Scroll to Top