ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिवाली पर अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एंबुलेंस

दिवाली के मौके पर 108 व 102 एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी संचालकों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है। प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्थाईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी 2200 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी।

आवश्यकता पड़ने पर मरीजों जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली पर आवश्यकता के मुताबिक पुलिस व प्रशासन के सहयोग से एम्बुलेंस ऐसी लोकेशन पर खड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे एम्बुलेंस जल्दी मरीजों तक पहुंच सके।

जलने पर क्या करें

दिवाली पर पटाखों से या दीयों से जलने की दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है, इसलिए दिवाली पर ढीले कपड़े पहनने से बचें। पटाखे छुड़ाने के दौरान पानी पास में रखें। पटाखों से जलने या अन्य कारण से जलने की स्थिति में जले हुए अंग पर सादा पानी या नल का पानी डालें। घाव को साफ रखें। किसी साफ कपड़े से जले हुए अंग को कवर करें। जले हुए अंग पर टूथपेस्ट, हल्दी, नमक या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें। 108 एंबुलेंस को कॉल करें और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।

इन समस्याओं के लिए डायल करें 108

– पटाखे से या अन्य कारण से जलने पर
– रोड एक्सीडेंट या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर
– दिल का दौरा या हार्ट अटैक होने पर
– सांस लेने में तकलीफ होने पर
– अचानक बेहोश होने पर, बुखार होने पर
– जानवरों के काटने पर
– कहीं आग लगी हो और फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की जरूरत होने पर
– उपरोक्त के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर

Scroll to Top