ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दिवाली व छठ पर पूर्वांचल के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद : (मानवीय सोच) त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पंजाब व जम्मू से पूर्वांचल के लिए चार जोड़ी ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें मुरादाबाद बरेली व लक्सर होकर गुजरेंगी। इनमें से एक ट्रेन 19 अक्तूबर से, दूसरी 25 अक्तूबर से, तीसरी दो नवंबर से और चौथी ट्रेन पांच नवंबर से चलेगी। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बरौनी, पटना आदि जाने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।

चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो नवंबर को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलेगी। अंबाला, सहारनपुर होकर सुबह 6:10 बजे मुरादाबाद व 7:40 बजे बरेली पहुंची। यहां से आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होेते हुए शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहां से तीन नवंबर को रात 10:05 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी और एक दिसबंर तक कुल पांच फेरे लगाएगी। (4530-29) बठिंडा-बनारस-बटिंड स्पेशल एक्सप्रेस पांच नवंबर से सप्ताह में दो बार चलेगी। बठिंडा से रविवार व बुधवार को रात 8:55 बजे चलेगी। रामपुराफुल, बरनाला, धुरी, पटियाला, रजपुरा, अंबाला, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे मुरादाबाद व 7:40 बजे बरेली पहुंचेगी।

Scroll to Top