उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ा उपहार देने जा रहे हैं. शनिवार को औरैया पहुंचे सीएम ने जनता को सम्बोधित करते हुए निराश्रित महिला पेंशन की राशि में इजाफा करने की बड़ी घोषणा की. बता दें कि वर्तमान में महिलाओं को पेंशन की धनराशि एक हजार रुपये प्रति माह दी जा रही है. तो वहीं मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि अब ये धनराशि बढ़कर मिलेगी. हालांकि सीएम ने खुद महिलाओं को इस बात के लिए भरोसा दिलाया है
औरैया के तिरंगा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने जनपद को 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना विकास की योजनाओं का मूल्य अधूरा है. इसके बाद ही पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए पेंशन बढ़ाए जाने की घोषणा की, जिससे महिलाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है
