ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# दीपावाली पर प्रदेश भर में मिलेगी निर्बाध बिजली, पॉवर कॉर्पोरेशन ने दिए आदेश

लखनऊ : (मानवीय सोच)  दीपावली पर कटौती मुक्त बिजली देने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने शनिवार को सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर किसी भी क्षेत्र मे कटौती नहीं की जाएगी। किसी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल पूरी टीम मौके पर जुटे और वैकल्पिक व्यवस्था करके विद्युत आपूर्ति सुचारू करे। अध्यक्ष ने कहा कि कंट्रोल रूम और 1912 पर आने वाली सूचनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उनका तत्काल निराकरण किया जाए।

दीपावली पर लोगों को पांच दिन खूब बिजली मिलेगी। अवर अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। खासकर रविवार को अधीक्षण व मुख्य अभियंता अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कहीं भी बिजली जाने पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर तत्काल सूचना दें। बिजली व्यवस्था की तैयारी परखने के लिए शनिवार को सभी जोन में मुख्य अभियंताओं ने उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ट्रांस गोमती जोन के मुख्य अभियंता सुनील कपूर जीपीआरए सहित कई उपकेद्रों पर गए और ऑपरेटर से लेकर संविदाकर्मियों को निर्देश दिए कि बिजली बंद होने की शिकायत आने पर तत्काल उसे सही कराएं। 

Scroll to Top