वाराणसी : (मानवीय सोच) बरेका की खिलाड़ी दीपिका पटेल ने फ्रांस के सेंट मैंड्रियर में आयोजित प्रतियोगिता में सटीक निशाना साधकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। दीपिका ने कहा कि खुद पर यकीन करके आत्मविश्वास से आगे बढ़ी।17 से 22 अक्तूबर के बीच हुए मुकाबले में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पदक जीतने वाली दीपिका बनारस के अवसानगंज की निवासी हैं। वह बरेका में कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। निशानेबाजी के लिए प्रतिदिन दो सत्राें में छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं।
प्रतिदिन सुबह और शाम तीन से चार घंटे स्पोर्टस ट्रेनिंग, दो घंटे वर्कआउट और डेढ़ घंटे मेंटल फिटनेस को समय देती हैं। खेल के अपने अनुभवों पर बात करते हुए बताया खिलाड़ियों के बीच काफी कठिन प्रतिस्पर्धा होती है। एक-एक प्वाइंट से रैंकिंग बदल जाती है। इसलिए कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास करना होता है।एक मैच से नहीं कम से काम पांच मैंचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद टीम में चयन होता है। एक भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी दीपिका प्रतिदिन जिला रायफल क्लब में अभ्यास करती हैं। अपने घर पर 10 मीटर पिस्टल के लिए अभ्यास कोर्ट बनाया है। खाने में शुगर फ्री खाने को तरजीह देती हैं।
