दुनिया में चल रही दो महामारियां ,ओमिक्रॉन और डेल्टा पर मशहूर वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली (मानवीय सोच) : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने अब दुनिया को हिला कर रख दिया है। एक बार फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है। कई देशों ने फिर से पाबंदियां बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच मशहूर वायरोलॉजिस्ट और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पूर्व प्रमुख डॉ. टी जैकब जॉन ने इस नए वेरिएंट पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा संभावना है कि इस समय पूरी दुनिया में दो महामारियां एक साथ चल रही हैं। एक डेल्टा द्वारा और दूसरी ओमिक्रॉन के द्वारा। जैकब ने कहा कि यह दोनों अलग हैं। उन्होंने आगे कहा इन दोनों को एक जैसा समझने की गलती बिलकुल ना करें। दोनों में ही बहुत बड़ा अंतर है। इस संबंधी विस्तार से बताया कि कोविड19 जहां लोगों के श्वसन प्रणाली पर अटैक कर रहा था वहीं ओमिक्रॉन ज्यादातर मामलों में सिर्फ गले के क्षेत्र पर ही रुक जाता है। इसका प्रभाव मेट्रो शहरों में ज्यादा देखने को मिलेगा और संक्रमण के मामले जितनी तेजी से ऊपर जाएंग उतनी ही तेजी से ये नीचे भी गिरेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने फिर से पॉजिटिव मामलों का ग्राफ बढ़ा दिया है। भारत में भी संक्रमित मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारें एक बार फिर से अलर्ट मोड पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *