ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

देश का पहला ईडब्ल्यूएस वेलफेयर बोर्ड यूपी में

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस वेलफेयर बोर्ड का गठन होगा। यह बोर्ड शिक्षण संस्थानों व नौकरियों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण संबंधी नियमों के पालन की निगरानी करेगा। यह बोर्ड समय-समय पर पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए सरकार को अपनी सिफारिशें भी देगा। इसमें तकनीकी व शिक्षा विभाग और भर्ती आयोगों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऐसा प्रयोग करने वाला यूपी देश का पहला राज्य होगा।

शासन ने दो से तीन दिन के अंदर इस बोर्ड का प्रारूप मांगा है। इसके अनुसार समाज कल्याण मंत्री पदेन अध्यक्ष और समाज कल्याण राज्य मंत्री पदेन उपाध्यक्ष होंगे। शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव इस बोर्ड के सदस्य होंगे।

यूपी लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष या उनकी ओर से नामित अधिकारी भी बोर्ड में शामिल होंगे। इस प्रारूप को नई सरकार के गठन के तत्काल बाद होने वाली कैबिनेट में रखे जाने की योजना है।

ईडब्ल्यूएस श्रेणी का लाभ अनारक्षित वर्ग के उन लोगों को मिलता है, जिनकी आय सालाना 8 लाख रुपये सालाना से कम है और एससी, एसटी या ओबीसी श्रेणी में नहीं आता है। उसे सभी शैक्षणिक, तकनीकी संस्थानों और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

Scroll to Top