हमारे देश में कईं ऐसे गांव हैं, जिनके नाम अलग-अलग कारणों से कईं रिकार्ड दर्ज है। ऐसा ही एक गांव है मिरगपुर, जिसे देश का सबसे पवित्र गांव कहा जाता है। ये गांव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में है। इसे देश का सबसे पवित्र गांव कहने के पीछे एक नहीं कईं कारण है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस गांव का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्डस में भी दर्ज है। आगे जानिए इस गांव से जुड़ी खास बात सहारनपुर का मिरगपुर गांव बहुत खास है। यहां की आबादी लगभग 10 हजार है।
इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बाद भी यहां न तो कोई शराब पीता है और न ही कोई नॉनवेज खाता है। यहां तक कि गांव में कोई भी लहसुन-प्याज खाता है। गांव में कई दुकान हैं यहां नशे का कोई भी सामान नहीं बिकता, यहां तक कि यहां के लोग न तो बीड़ी-सिगरेट बेचते हैं और न ही खरीदते हैं। मिरगपुर गांव में लहसुन-प्याज, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू, शराब-नॉनवेज सहित 26 चीजों के खाने-पीने पर प्रतिबंध है। अपनी इसी विशेषता के चलते इस गांव का नाम पहले इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज हुआ और हाल ही एशिया बुक ऑफ रिकार्डस में भी इसका नाम दर्ज हो चुका है। जिला प्रशासन ने मिरगपुर का नाम नशामुक्त गांव के रूप में घोषित किया हुआ है।