ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

(मानवीय सोच) : देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. ये सीट कई मायने में काफी अहम मानी जा रही है. इस सीट पर बीजेपी का मुकाबला समाजवादी पार्टी से है. वहीं कांग्रेस, आदमी पार्टी और लेफ्ट ने अपने प्रत्याशी न उतारकर सपा को समर्थन दिया है. बीजेपी ने सपा छोड़कर आए दारासिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से मुकाबले के लिए सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

घोसी विधानसभा में 239 मतदान केंद्र और 455 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. जहां पर विधानसभा के 4 लाख 30 हजार 394 मतदाता अपना वोट डालेंगे. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए चुनाव आयोग ने 3 उड़नदस्ता के अलावा 3 वीडियो निगरानी टीम को तैनात किया है. इसके साथ ही मतदान से जुड़ी शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. चुनाव से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन (0547-2990901 और 2221565) नंबर भी जारी किए गए हैं.

Scroll to Top