ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों पर लगाम, 4,258 हटे तो 28,186 की आवाज हुई कम

नोएडा (मानवीय सोच)  उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने से शुरू कर दिए हैं या उनकी ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार कम करनी शुरू कर दी है। इस बीच बुधवार दोपहर तक पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों से 4,258 लाउड स्पीकर हटाए जा चुके हैं जबकि 28,186 लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप कम करा दी गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आगरा जोन में धार्मिक स्थलों से 30 लाउडस्पीकर हटाए गए जबकि 905 स्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई। मेरठ जोन में 1,215 लाउडस्पीकरों को उतारा गया जबकि 5,976 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई। बरेली जोन में चार लाउडस्पीकरों को उतारा गया जबकि 5,469 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई जा चुकी है।

सूचना के अनुसार, लखनऊ जोन में 912 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है जबकि 6,400 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई है। लखनऊ कमिश्नरेट में 190 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है जबकि 1,235 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई है।

बता दें कि हाल ही में ध्वनि प्रदूषण के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों से तेज आवाज के लाउडस्पीकर हटाने और छोटे लाउडस्पीकर से परिसर के अंदर ही आवाज सीमित रखने के आदेश दिए थे। जिसके चलते मंगलवार शाम को सीओ ने कोतवाली में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।

 

जोन/कमिश्नरेट   हटाए गए लाउडस्पीकर   लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम की गई
आगरा जोन  30   905
मेरठ जोन 1,215 5,976
बरेली जोन 4 5,469
लखनऊ जोन 912 6,400
कानपुर जोन 349 1,013
प्रयागराज 1 1,073
गोरखपुर जोन 2 2,767
वाराणसी जोन 1,366 2,417
कानपुर कमिश्नरेट 0 95
लखनऊ कमिश्नरेट 190 1,235
गौतमबुद्धनगर 19 462
वाराणसी कमिश्नरेट 170 374
कुल 4,258 28,186
Scroll to Top