लखनऊ : (मानवीय सोच) विवादित बिल्डर फहद याजदानी एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में याजदानी के साथ ही पांच पर एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद से याजदानी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. याजदानी के खिलाफ महानगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. ये केस जानकीपुरम के एकता पार्क निवासी सुमित गोयल ने दर्ज कराया है.
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के महानगर थाने में विवादित बिल्डर फहद याजदानी सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकीपुरम के एकता पार्क निवासी सुमित गोयल ने ये केस दर्ज कराया है. इस मामले में सुमित गोयल ने मीडिया को जानकारी दी है कि 18 मई 2022 में याजदान बिल्डर के जरिए महानगर में 60.48 लाख रुपये का फ्लैट बुक किया था. उन्होंने फहद याजदानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब फ्लैट को लेकर उन्होंने सारा भुगतान कर दिया तो पता चला कि बिल्डर का अपार्टमेंट अवैध है
