हरदोई : (मानवीय सोच) नगर पालिका की जमीन पर बिना अनुमति दिवंगत मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया प्रशासन ने नोटिस देकर 24 घंटे में मूर्ति हटवाने को कहा. जिसके बाद सपा नेताओं ने खुद ही मूर्ति को हटा लिया. मामले में सपा के जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवाया है. नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सितंबर को खुद ही मूर्ति हटा दी
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पार्टी ऑफिस के बाहर मुलायम सिंह यादव की मूर्ति स्थापित करवाने का बीड़ा उठाया थाहालांकि, बिना अनुमति नगर पालिका की जमीन पर मूर्ति लगाने पर नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस देकर 24 घंटे में मूर्ति हटवाने को कह दिया दरअसल, हाल ही में सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पक्का चबूतरा बनवाकर उस पर मुलायम सिंह यादव की लगभग 6 फीट की मूर्ति स्थापित करवाई थी
